1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, घायलों को 50 हजार का मुआवजा

यूपी में राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, घायलों को 50 हजार का मुआवजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2017 09:09 am IST,  Updated : Apr 15, 2017 11:09 am IST

उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास शनिवार सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन (22454) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की 8 डिब्बे पटरी से उतर गई है। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है।

Rajyarani Express Derailed- India TV Hindi
Rajyarani Express Derailed

नई दिल्ली: मेरठ-लखनउ राज्य रानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे आज उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास पटरी से उतर गए जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि हादसा मूंढापांडे और रामपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। उन्होंने बतााया कि हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं लेकिन इसमें किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, व्यक्तिगत तौर पर स्थिति पर नजर रख रहा हूं। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के आदेश दिए हैं, त्वरित राहत एवं बचाव अभियान सुनिश्चित करने के लिए। उन्होंने कहा कि घटना में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल रेलवे प्रबंधक :डीआरएम: बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। चिकित्सक दल भी मौके पर पहुंच गया है। हालांकि इससे पहले रामपुर में पुलिस अधिकारियों ने हादसे में 15 यात्रियों के घायल होने और उन्हें अस्पताल मंे भर्ती कराए जाने की जानकारी दी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 और अन्य घायलों को 25,000 रुपये की मदद का ऐलान किया है।

अगले स्लाइड्स में देखें घटनास्थल की तस्वीरें.....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत