नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नये नोट जारी करने का काम काफी आगे बढ़ चुका है, कहीं से अशांति की कोई खबर नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक के पास बहुत अधिक मात्रा में नोट उपलब्ध, मुद्रा का बड़ा हिस्सा बदला जा चुका है व 500 रपये के और नये नोट जारी किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों की कर्ज देने की क्षमता बढ़ी।
(देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
वित्त मंत्री ने कहा कि नये नोट जारी करने का सबसे अहम दौर पूरा हो चुका है और स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आलोचक गलत साबित हुए। नोटबंदी का एकाध तिमाही में आर्थिक वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। वित्त मंत्री ने कहा कि हालात इतने बुरे नहीं जितना कि कहा जा रहा था।
उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में 14.4 प्रतिशत और अप्रत्यक्ष कर संग्रहण में 26.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं केंद्रीय उत्पाद शुल्क की वसूली की वृद्धि 43.3 प्रतिशत तथा सीमा शुल्क वसूली की वृद्धि 6 प्रतिशत रही।
वित्त मंत्री ने कहा कि रबी की बुवाई पिछले साल से 6.3 प्रतिशत ज्यादा हुई। उन्होंने बताया कि जीवन बीमा क्षेत्र का कारोबार बढ़ा है और पेट्रोलियम उपभोग में भी वृद्धि हुई है। इसी तरह पर्यटन उद्योग और म्युचुअल फंड योजनाओं में निवेश में भी वृद्धि हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
जयललिता की मौत पर मद्रास HC ने जताया संदेह, कहा- जांच के लिए क्यों नहीं बाहर निकाला जाए शव