1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरजील इमाम निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव, देशद्रोह के आरोप में जेल में है बंद

शरजील इमाम निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव, देशद्रोह के आरोप में जेल में है बंद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 08:59 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असम में अपने प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया था क्योंकि शरजील इस वक्त गुवाहाटी सेंट्रल जेल में बंद है।

Sharjeel Imam coronvirus positive । शरजील इमाम निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव, देशद्रोह के आरोप में जेल - India TV Hindi
Sharjeel Imam (file photo) Image Source : PTI

नई दिल्ली. देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम कोरोना संक्रमित पाया गया है। वो इस वक्त गुवाहाटी सेंट्रल जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असम में अपने प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन किया था क्योंकि शरजील इस वक्त गुवाहाटी सेंट्रल जेल में बंद है। शरजील को 25 जुलाई को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन अब उस कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकेगे। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दी।

शरजील इमाम जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का छात्र है लेकिन उसके ऊपर दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में देश के खिलाफ भाषण देने का आरोप है, भाषण के बाद वह फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके ऊपर देशद्रोह का मुकद्दमा चलाया गया है।

अपने एक भाषण में शरजील इमाम ने पूर्वोत्तर भारत को बाकी देश से जोड़ने वाले संकरे कॉरिडोर को चिकन नेक बताकर उसे रोकने की बात कही थी। इसके लिए उस पर दिल्ली समेत 5 जगहों पर FIR दर्ज हुई। कुछ दिन फरार रहने के बाद उसे 28 जनवरी को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद उस पर UAPA की धाराएं भी लगाई हैं। उसे हिंसा भड़काने की में सीधे तौर पर शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत