1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 11:38 pm IST

अदालत ने शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए 14 दिन की हिरासत की मांग की थी।

Sharjeel- India TV Hindi
शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया Image Source : PTI

गुवाहाटी। राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार शाम असम लाया गया। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इमाम को रेलगाड़ी से नई दिल्ली से यहां लाया गया और फिर चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद इमाम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए 14 दिन की हिरासत की मांग की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत