1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीना बोरा हत्याकांड: पीटर मुखर्जी को थी सारी जानकारी

शीना बोरा हत्याकांड: पीटर मुखर्जी को थी सारी जानकारी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2016 10:42 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 10:42 pm IST

सीबीआई ने कहा कि शीना की मां और इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी शव के निपटारे की जगह चुनने को लेकर अपने पति पीटर मुखर्जी को फोन पर सारी जानकारी दे रही थी।

Peter Mukherjee, Sheena Bora, Murder case- India TV Hindi
Peter Mukharjee Image Source : PTI

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड में CBI ने मुंबई की एक विशेष अदालत में दूसरा पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया। आरोप-पत्र में सीबीआई ने कहा कि शीना की मां और इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी शव के निपटारे की जगह चुनने को लेकर अपने पति पीटर मुखर्जी को फोन पर सारी जानकारी दे रही थी। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

अभियोजन पक्ष द्वारा शनिवार को मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के बारे में अपनी दलीलें शुरू किये जाने की संभावना है। आरोपियों में पीटर, इंद्राणी और उसका पूर्व पति संजीव खन्ना शामिल है।

 
करीब 200 पन्नों का पूरक आरोप-पत्र विशेष CBI जज एचएस महाजन की अदालत में दाखिल किया गया। पिछले शनिवार को एजेंसी ने बंबई हाईकोर्ट को बताया था कि वह इस हफ्ते इस मामले में आरोप-पत्र दाखिल करेगी। पिछले साल 19 नवंबर को दाखिल आरोप-पत्र में सीबीआई ने इंद्राणी, खन्ना और राय को इस मामले में आरोपी के तौर पर नामजद किया था । तीनों को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था । 

राहुल-शीना के संबंध से इंद्राणी-पीटर नाराज 
आरोप-पत्र के मुताबिक, इंद्राणी के पूर्व पति से हुई उसकी बेटी शीना और पीटर की पहली पत्नी से हुए बेटे राहुल के बीच अंतरंग संबंधों को लेकर इंद्राणी और पीटर नाराज थे। पीटर इस मुद्दे पर अक्सर राहुल से झगड़ता था, क्योंकि उसे शीना और अपने बेटे का रिश्ता नामंजूर था। पीटर अपनी बेटी विधि को भी राहुल और शीना से कोई संपर्क रखने से मना करता था। कथित तौर पर इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और उसके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने अप्रैल 2012 में 24 साल की शीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी । बाद में शीना का शव पड़ोस के रायगढ जिले के एक जंगल में फेंक दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत