नई दिल्ली: हरियाणा के रागिनी शैली में गाने के लिए मशहूर सिंगर सपना चौधरी ने खुदकुशी की कोशिश की है। सपना के कमरे से पुलिस को 6 पन्नों की चिट्ठी मिली है जिसमें सिंगर ने वो तमाम वजहें लिखी है जिनकी वजह से उन्होंने जान देने का फैसला कर लिया। रविवार को छुट्टी वाले दिन इस सिंगर ने खुदकुशी का फैसला कर लिया। सपना आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन खतरा टला नहीं है।
नजफगढ़ में रहने वाली सपना चौधरी को जहर खाने के बाद फौरन अस्पताल लाया गया और इससे पहले कि जहर अपना असर दिखा पाता सपना का इलाज शुरू हो गया। 6 पन्नों की ये चिट्ठी सपना ने जहर खाने से पहले लिखी थी। सपना ने अपने 6 पेज की चिट्ठी में सतपाल तंवर नाम के शख्स को दोषी ठहराया है।
सपना ने अपनी चिट्ठी में लिखा है-
''मैं सपना चौधरी सोच समझकर और पूरे होश में अपनी जिंदगी को खत्म करने जा रही हूं। मेरी आत्महत्या करने की वजह नवाब सतपाल तंवर है। मैं मेहनत करके अपने परिवार का गुजारा करती थी। आज मैं सबसे हार चुकी हूं। किसी ने मेरी और मेरे परिवार की मदद नहीं की। मेरी आत्महत्या करने की वजह सिर्फ और सिर्फ नवाब सतपाल तंवर है। आज मैंने फेसबुक पर एक पेज देखा इसमें कुछ बातें ऐसी लिखी हैं जिसको पढ़कर मैं अंदर से टूट चुकी हूं। मेरे चरित्र के बारे में आज इन शब्दों को पढ़कर जीने की चाह खत्म हो गई है। इस सुसाइड नोट की कॉपी मैं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर जी को भी भेज रही हूं। जो भी कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं और मैं अपनी मां भाई और बहन से माफी मांगती हूं।''
सपना
सपना का 6 पन्नों का सुसाइड लेटर-





