1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सैनिक शहीद

पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सैनिक शहीद

 Written By: IANS
 Published : Nov 09, 2016 07:33 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 07:33 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल सेना के एक जवान ने बुधवार को दम तोड़ दिया। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के

bsf- India TV Hindi
bsf

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल सेना के एक जवान ने बुधवार को दम तोड़ दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सेना के प्रवक्ता मनीष मेहता ने कहा, "नायक हरिंद्र कुमार यादव मंगलवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध व अकारण गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मेहता ने कहा, "अकारण गोलाबारी में एक गैर कमीशंड ऑफिसर, नायक प्रेम सिंह मंगलवार को ही शहीद हो गए थे। यादव का आज (बुधवार) निधन हुआ।"

नायक प्रेम सिंह (26) राजस्थान के बाड़मेर जिले में शाहार गांव के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। नायक यादव (30) के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत