1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2017 11:31 pm IST,  Updated : May 09, 2017 11:31 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग (भोजन विषाक्तता) के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sonia gandhi- India TV Hindi
Sonia gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग (भोजन विषाक्तता) के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि सोनिया को रविवार शाम भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष, डी.एस. राणा ने कहा, "सोनिया गांधी को भोजन विषाक्तता के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अब स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत