1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदिरा गांधी से नरेंद्र मोदी की कोई तुलना नहीं: सोनिया गांधी

इंदिरा गांधी से नरेंद्र मोदी की कोई तुलना नहीं: सोनिया गांधी

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2016 10:40 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 10:44 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Sonia Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में जब सोनिया से पूछा गया था कि कुछ बीजेपी नेता शक्तिशाली नेता के रूप में नरेंद्र मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से करते हैं, सोनिया ने इसे पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा, "मैं इससे सहमत नहीं हूं। दोनों में कोई तुलना नहीं है।"

इंदिरा गांधी से पहली बार फ्रेंच में बात हुई थी : सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी सास इंदिरा गांधी से उनकी पहली बातचीत फ्रेंच भाषा में हुई थी। सोनिया ने कहा, "इंदिरा गांधी से मेरी मुलाकात 1965 में हुई थी। उन्होंने हमारी पहली मुलाकात में मुझसे फ्रेंच में बातचीत शुरू कर दी।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह देश की अबतक की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मुलाकात के समय बहुत नर्वस थीं, क्योंकि वह बिल्कुल अलग संस्कृति और पृष्ठभूमि की थीं।

Also read:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत