1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2019 09:00 am IST,  Updated : Jun 12, 2019 09:00 am IST

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादी बच के भाग नहीं पाएं इसके लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी।

कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी- India TV Hindi
कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। बारामूला जिले के सोपोर के पयीन इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, इसी दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में अबतक एक आतंकी मारा जा चुका है।

Related Stories

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादी बच के भाग नहीं पाएं इसके लिए इलाके की घेराबंदी की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। शव को मौके से बरामद कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।’’

इलाके में अभी और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। मौके से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ को देखते हुए सोपोर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आज बंद रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत