1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी हमले के बावजूद श्रीगनर-मुजफ्फराबाद शांति बस सेवा जारी

उरी हमले के बावजूद श्रीगनर-मुजफ्फराबाद शांति बस सेवा जारी

 Written By: IANS
 Published : Sep 19, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 01:56 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में रविवार को सेना के आधार शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बावजूद श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच शांति बस सेवा का परिचालन जारी है।

srinagar muzaffarabad peace bus service- India TV Hindi
srinagar muzaffarabad peace bus service

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में रविवार को सेना के आधार शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बावजूद श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच शांति बस सेवा का परिचालन जारी है। 'कारवां-ए-अमन' नाम से मशहूर इस बस सेवा का सोमवार को भी संचालन किया गया। भारी सुरक्षा के बीच इस बस सेवा का परिचालन विभाजित कश्मीर के दोनों हिस्सों के परिवारों व रिश्तेदारों को आपस में मिलवाने के लिए किया जाता है।

राज्य सड़क परिवहन निगम (एसआरटीसी) द्वारा संचालित बस एकमात्र नागरिक परिवहन है, जिसे रविवार को हुए उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जाने की अनुमति दी गई।

उड़ी में रविवार सुबह सेना के आधार शिविर पर हुए फिदायीन हमले में 17 जवान शहीद हो गए, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत