1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 सितंबर तक बाबरी मामले की सुनवाई पूरी करे विशेष CBI कोर्ट- सुप्रीम कोर्ट

30 सितंबर तक बाबरी मामले की सुनवाई पूरी करे विशेष CBI कोर्ट- सुप्रीम कोर्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 07:25 pm IST

छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस के इस मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, भाजपा नेता विनय कटियार, महंत नृत्य गोपाल दास और साध्वी रितम्बरा समेत कुल 32 अभियुक्त हैं।

Supreme Court Babri Mosque demolition September 30 deadline । 30 सितंबर तक बाबरी मामले की सुनवाई पूर- India TV Hindi
30 सितंबर तक बाबरी मामले की सुनवाई पूरी करे विशेष CBI कोर्ट- सुप्रीम कोर्ट Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत को 30 सितंबर तक मुकदमे की सुनवाई पूरी करने और अपना फैसला सुनाने के लिए कहा है।  स्पेशल जज एसके यादव ने सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई के लिए और वक्त मांगा था।

पढ़ें- Pakistan ने हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम पर और प्रतिबंध लगाए

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से संबंधित मुकदमा 31 अगस्त तक पूरा करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को अप्रैल 2017 में दिन-प्रतिदिन की सुनवाई करने और दो साल में सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था। 

पढ़ें- सोनिया और राहुल के तलवे चाटने वाला वफादार और सही बात करने वाला गद्दार: शिवराज सिंह चौहान

छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस के इस मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, भाजपा नेता विनय कटियार, महंत नृत्य गोपाल दास और साध्वी रितम्बरा समेत कुल 32 अभियुक्त हैं।

पढ़ें- बिहार: क्या महागठबंधन में मचेगा घमासान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत