1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नोटबंदी के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2016 04:51 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 05:12 pm IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नोटबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट और निचली अदालतों में याचिकाओं की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने विभिन्न हाईकोर्ट और निचली अदालतों

Supreme Court- India TV Hindi
Supreme Court Image Source : PTI

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नोटबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट और निचली अदालतों में याचिकाओं की सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने विभिन्न हाईकोर्ट और निचली अदालतों में नोटबंदी के खिलाफ इस तरह की सभी प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस टी.एस. ठाकुर और जस्टिस अनिल आर. दवे की पीठ ने कहा, "यह बताता है कि समस्या बहुत गंभीर है। लोग राहत के लिए उच्च न्यायालय जा रहे हैं। यह गंभीर मुद्दा है। उन्हें जाने दीजिए।"

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। केंद्र सरकार ने कालाधन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए आठ नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत