1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा स्वराज की तबियत ठीक, AIIMS से छुट्टी मिली

सुषमा स्वराज की तबियत ठीक, AIIMS से छुट्टी मिली

 Written By: Bhasha
 Published : May 15, 2016 02:38 pm IST,  Updated : May 15, 2016 03:42 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आज अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (AIIMS) से छुट्टी मिल गई।

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आज अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (AIIMS) से छुट्टी मिल गई। वह सीने में जकड़न और बुखार की शिकायत के चलते लगभग तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थीं। एम्स के निदेशक एमसी मिश्र ने बताया कि आज डॉक्टरों के एक समूह ने सुषमा की जांच के बाद उन्हें ठीक पाया जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

मिश्र ने कहा, स्वराज का निमोनिया का उपचार किया गया और संक्रमण के चलते उन्हें गुर्दे में हल्की सी दिक्कत भी हुई। विशेषग्य चिकित्सकों के समूह ने उनका उपचार किया और चिकित्सकों द्वारा ठीक बताए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई ।

सुषमा (64) को सीने में जकड़न और बुखार की शिकायत के बाद 25 अप्रैल को AIIMS में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो केंद्र में चल रहा था।

डॉक्टरों ने पूर्व में कहा था कि ऐसी संभावना है कि सुषमा अपनी यात्राओं के दौरान बहुत चरम तापमान की वजह से संक्रमण की चपेट में आ गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत