1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा ने कतर में भारतीयों को मिली मौत की सजा पर रिपोर्ट मांगी

सुषमा ने कतर में भारतीयों को मिली मौत की सजा पर रिपोर्ट मांगी

 Written By: IANS
 Published : Jan 08, 2017 09:15 am IST,  Updated : Jan 08, 2017 09:15 am IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कतर में भारत के राजदूत से उन 2 भारतीयों को पिछले साल सुनाई गई मौत की सजा पर रिपोर्ट तलब की है।

sushma swaraj seeks report on death sentence to indians in...- India TV Hindi
sushma swaraj seeks report on death sentence to indians in qatar

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कतर में भारत के राजदूत से उन 2 भारतीयों को पिछले साल सुनाई गई मौत की सजा पर रिपोर्ट तलब की है। स्वराज ने ट्वीट किया है, "मैंने कतर स्थित भारत के राजदूत से एक रिपोर्ट देने को कहा है।"

वह ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति बीके अनागराजा के ट्वीट का जवाब दे रही थीं, जिसमें उनसे दो भारतीयों सुब्रमण्यम अलगप्पा और चिल्लादुरई पेरुमल की जान बचाने की गुहार लगाई थी। दोनों को कतर की सर्वोच्च अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।

प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के नाम लिखे खुले पत्र में तमिलनाडु के नांगुनेरी से विधायक एच. वसंत कुमार ने भी सार्वजनिक मंच चेंज डॉट ओआरजी पर कतर में मौत की सजा का सामना कर रहे दो बेगुनाह भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत