1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकार राजदेव हत्याकांड में संदिग्ध शार्प शूटर कैफ ने सरेंडर किया

पत्रकार राजदेव हत्याकांड में संदिग्ध शार्प शूटर कैफ ने सरेंडर किया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 08:29 pm IST

बिहार के सीवान जिला की एक अदालत में पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में संदिग्ध और कथित रूप से फरार शार्प शूटर मोहम्मद कैफ ने सरेंडर कर दिया।

Suspected shooter- India TV Hindi
Suspected shooter Image Source : PTI

सीवान: बिहार के सीवान जिला की एक अदालत में पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में संदिग्ध और गैंगेस्टर से राजनीति में आए राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के कथित रूप से फरार शार्प शूटर मोहम्मद कैफ ने सरेंडर कर दिया। एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि कैफ उर्फ बंटी ने बुधवार को सीवान जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष सरेंडर कर दिया। 

कैफ ने पुलिस से बचते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कैफ को 9 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

मोहम्मद जावेद नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ इसी साल 13 मई को हुए पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में संदिग्ध एवं फरार रहे कैफ के सीवान जिला के नगर थाना की पुलिस टीम ने दक्षिण टोला स्थित घर की रंगदारी के एक अन्य मामले में गत 14 सितंबर को कुर्की जब्ती की थी। 

कैफ उर्फ बंटी और तीन अन्य के खिलाफ एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से रंगदारी की राशि मांगने को पिछले महीने एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जबकि कैफ फरार था। पुलिस ने राजदेव रंजन हत्या मामले में ही फरार रहे कैफ के घर की कुर्की जब्ती के लिए अदालत के समक्ष आग्रह करने का मन बनाया था। 

गौरतलब है कि क्रिकेटर बताए जाने वाले और सीवान जिला में एक क्रिकेट अकादमी का संचालन करने वाले कैफ गत 10 सितंबर को एक वीडियो फुटेज में भागलपुर जेल से राजद के बाहुबली सांसद मो0 शहाबुद्दीन के रिहा होने के बाद उनके साथ खड़े दिखाई दिये थे। 

कैफ की एक तस्वीर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के साथ भी मीडिया में आई थी। इस तस्वीर के सामने आने पर राजद और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। 

इन्हें भी पढ़ें:-

शहाबुद्दीन को सज़ा सुनाने वाले जज का हुआ तबादला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत