1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में जीप और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में जीप और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2016 10:28 am IST,  Updated : Sep 24, 2016 10:28 am IST

यहां से 15 किलोमीटर दूर देवास-उज्जैन सड़क पर आज तड़के जीप एवं ट्रक की टक्कर में चार महिलाओं एवं तीन बच्चों समेत 10 श्रमिकों की मौत हो गई और 19 अन्य लोग घायल हो गए।

MP- India TV Hindi
MP

उज्जैन (मध्य प्रदेश): यहां से 15 किलोमीटर दूर देवास-उज्जैन सड़क पर आज तड़के जीप एवं ट्रक की टक्कर में चार महिलाओं एवं तीन बच्चों समेत 10 श्रमिकों की मौत हो गई और 19 अन्य लोग घायल हो गए। जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर वर्मा ने कहा कि चांदेसारा गांव में एक जीप के सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा जाने से जीप में सवार श्रमिकों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों के चालकों समेत 19 घायलों को सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मारे गए लोग दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे और वे काम करने के लिए शहर से जिले के नवगांव इलाके जा रहे थे कि तभी रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। वर्मा ने बताया कि सोयाबीन से लदा ट्रक देवास जिले से उज्जैन जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत