1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंपोर में EDI इमारत में आतंकी मुठभेड़, जवान घायल

पंपोर में EDI इमारत में आतंकी मुठभेड़, जवान घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2016 11:59 am IST,  Updated : Oct 10, 2016 11:59 am IST

कश्मीर के पंपोर इलाके में एक सरकारी इमारत के भीतर छुपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की बीच मुठभेड़ में आज सेना का एक जवान घायल हो गया।

terror attck in edi building in pampore jawan injured- India TV Hindi
terror attck in edi building in pampore jawan injured

श्रीनगर: कश्मीर के पंपोर इलाके में एक सरकारी इमारत के भीतर छुपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की बीच मुठभेड़ में आज सेना का एक जवान घायल हो गया। यहां पर इस साल फरवरी में एक आत्मघाती हमला देखने को मिला था। 3 आतंकवादी आज तड़के उद्यमिता विकास संस्थान (EDI) की इमारत में घुस गये।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां पर बताया, पंपोर में इमारत के भीतर छिपे आतंकवादियों की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सफाये के लिए चलाए जा रहे अभियान के जारी होने के कारण विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तड़के इमारत के भीतर परिसर में आग लग गयी। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां पहुंच गयी लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी।

इस साल फरवरी में भी आतंकवादियों ने ईडीआई इमारत को निशाना बनाया था। 48 घंटे तक चले उस अभियान में एक सैन्य अधिकारी सहित दो सैनिक, संस्थान का एक कर्मचारी और तीन आतंकवादी मारे गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत