1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलगाम में पुलिस चौकी से आतंकी राइफल लेकर भागे

कुलगाम में पुलिस चौकी से आतंकी राइफल लेकर भागे

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2016 07:04 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 07:04 am IST

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के एक पुलिस चौकी से आज रात कुछ संदिग्ध आतंकी 5 राइफल लेकर भाग गये।

terrorists rob police rifles from kulgam police station- India TV Hindi
terrorists rob police rifles from kulgam police station

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के एक पुलिस चौकी से आज रात कुछ संदिग्ध आतंकी 5 राइफल लेकर भाग गये। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जिले के दामहाल हांजीपोरा इलाके के सामनू गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के रखवाली में लगे एक पुलिस चौकी से पांच राइफलें चोरी हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शीघ्र ही इस घटना को संग्यान में लिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की पड़ताल की।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत