
Spice bomb
स्पाइस बम
स्पाइस बम की गिनती दुनिया के बेहद घातक बमों में की जाती है। भारत के पास इस रेंज के बम काफी तादाद में मौजूद हैं। इन बमों का निर्माण इसरायल में हुआ है। स्मार्ट प्रिसाइज़ इम्पैक्ट एंड कॉस्ट इफेक्टिव भारतीय वायु सेना के ज़ख़ीरे में सबसे बड़ा पारंपरिक बम है। इसे रफेल एडवांस्ड डिफ़ेंस सिस्टम्स लिमिटेड ने बनाया है और फ्रांस में बने मिराज 2000 लड़ाकू विमानों से गिराया जा सकता है। इन बमों का वजन करीब 900 किलोग्राम है।