1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: टिम कुक ने Apple Maps विकास केंद्र का उद्घाटन किया

हैदराबाद: टिम कुक ने Apple Maps विकास केंद्र का उद्घाटन किया

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2016 12:28 pm IST,  Updated : May 19, 2016 12:28 pm IST

टिम कुक ने कहा, हम हैदराबाद में यह नया कार्यालय खोलकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं जो मानचित्र विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।

tim cook- India TV Hindi
tim cook

हैदराबाद: एपल इंक ने आज यहां एक नया कार्यालय खोलने की घोषणा की जो iPhone, iPad, Mac और एपल वॉच समेत इसके उपकरणों के लिए मानचित्र (Apple Maps) के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। कैलिफोर्निया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस निवेश से मानचित्र विकास में तेजी आएगी और 4,000 रोजगार का सृजन होगा। कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस केंद्र में वह कितना निवेश करना चाहती है।

कुक ने कहा, हम हैदराबाद में यह नया कार्यालय खोलकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं जो मानचित्र विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा, यहां बेहतरीन प्रतिभाएं हैं और हम अपना परिचालन बढ़ाने पर अपना संबंध बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा विश्वविद्यालयों और भागीदारों को अपने मंच से जोड़ेंगे।

बयान में कहा गया कि एपल मैप्स को लगातार अद्यतन करती रही है और नई विशेषताएं जोड़ती रही है जिनमें 3डी व्यू, फ्लाइओवर विशिष्टताएं आदि शामिल हैं ताकि ग्राहकों को आसान से खरीदारी, खाने और पास-पड़ोस के स्थान ढूंढने में मदद की जा सके।

IoS9 Apple में ट्रांजिट जुड़ने से विश्व भर के 300 से अधिक शहरों में रेलगाड़ी, सबवे, बस या चलने-फिरने के रास्ते की जानकारी उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत