1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तृणमूल MP, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

तृणमूल MP, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 07:21 pm IST

तृणमूल सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा हुगली जिले में सिंगूर के पास नेशनल हाइवे पर उस समय हुआ जब वे मुर्शिदाबाद से कोलकाता जा रहे थे।

Abhishek Banerjee, TMC MP, Accident- India TV Hindi
Abhishek Banerjee

कोलकाता: तृणमूल सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा हुगली जिले में सिंगूर के पास नेशनल हाइवे पर उस समय हुआ जब वे मुर्शिदाबाद से कोलकाता जा रहे थे। बताया जाता है कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अभिषेक बनर्जी की स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हादसे में अभिषेक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अभिषेक की गाड़ी के आगे पायलट गाड़ी भी चल रही थी। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पहले पायलट गाड़ी में टक्कर मारी फिर अभिषेक की गाड़ी से जा टकराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी से अभिषेक बनर्जी को निकाला। 

अभिषेक को कोलकाता के वेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल के कई बड़े नेता वेलव्यू अस्पताल पहुंच गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत