1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रिपल तलाक को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद ही खत्म कर देगा, सरकार हस्तक्षेप न करे...

ट्रिपल तलाक को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद ही खत्म कर देगा, सरकार हस्तक्षेप न करे...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2017 09:18 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 09:28 pm IST

मौलाना कल्बे सादिक का कहना है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद ही अगले एक-डेढ़ साल में एक-साथ तीन बार तलाक बोलने की प्रथा को खत्म कर देगा और सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

Kalbe Sadiq- India TV Hindi
Kalbe Sadiq

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का कहना है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद ही अगले एक-डेढ़ साल में एक-साथ तीन बार तलाक बोलने की प्रथा को खत्म कर देगा और सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मौलाना ने मुसलमानों को बीफ खाने से बचने की भी सलाह दी। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक-साथ तीन बार तलाक बोलने वाली प्रथा महिलाओं के पक्ष में गलत है। लेकिन यह समुदाय का निजी मसला है और वे खुद एक-डेढ़ साल के भीतर इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

बीफ खाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धार्मिक पुस्तकों को बीफ खाने की सलाह नही दी गयी है और मुसलमानों को यह नहीं खाना चाहिए। मौलाना ने कहा, 'यदि सरकार देश में गोवध और बीफ खाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई कानून लाती है तो मुसलमान उसका स्वागत करेंगे।' उन्होंने कथित गोरक्षकों की गैरकानूनी गतिविधियों की आलोचना करते हुए उन्हें बंद करने की मांग की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत