मुंबई: मुंबई से सटे नवी मुंबई में 30 से ज्यादा परिवारों की जान आफत में पड़ते-पड़ते बची। यहां एक रिहायशी इमारत में बने कार शोरूम में भीषण आग लग गई जिसमें 2 कर्मचारियों की मौत हो गई।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
नवी मुंबई के खारघर में एक कार शोरूम आज सुबह-सुबह आग की चपेट में गया। शोरूम एक रिहायशी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था। वक्त रहते आग को बुझा ली गई, नहीं तो यहां रहने वाले लोगों की जान आफत में पड़ जाती।
13 मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कार शोरूम था। इस रिहायशी इमारत में 30 परिवार रहते है। बताया जा रहा है कि सुबह 5 के करीब कार शोरूम में आग लगी। इमारत से धुआं उठता देख, कुछ लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं लेकिन तब तक आग काफी भीषण रूप ले चुकी थी और उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 3 घंटे लग गए।
आग की चपेट में आकर कार शोरूम के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दो कर्मचारी अंदर थे, जो आग लगने की वजह से बाहर नहीं आ सके। कम से कम 20-25 गाड़ियां जल गई हैं। आग कैसे लगी, इसकी जांच हो रही है, लेकिन शुरुआती तफ्तीश में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आ रही है।
देखें वीडियो-