1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: 200 साल पुरानी अष्टधातु निर्मित भगवान राम की मूर्ति चोरी

बिहार: 200 साल पुरानी अष्टधातु निर्मित भगवान राम की मूर्ति चोरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 07:19 pm IST

सिवान: बिहार के सिवान और समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग मंदिरों में पिछले 12 घंटे के दौरान धावा बोलकर 10 अष्टधातु की बनी मूर्तियां चुरा लीं। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित

ram- India TV Hindi
ram

सिवान: बिहार के सिवान और समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग मंदिरों में पिछले 12 घंटे के दौरान धावा बोलकर 10 अष्टधातु की बनी मूर्तियां चुरा लीं। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी के मुख्य दरवाजे में लगे ताले तोड़कर चोरों ने भगवान राम, भगवती सीता, बालाजी और लक्ष्मीनारायण की अष्टधातु निर्मित चार मूर्तियां चुरा लीं।

गोरियाकोठी थाना प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने आज इस इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब दो सौ साल पुरानी भगवान राम की उक्त मूर्ति की कीमत कई लाख रूपये बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि चोर मठ के परिसर में मौजूद एक पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गए। श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिये छापेमारी जारी है।

रोसड़ा के थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात मंदिर के महंत विश्वनाथ दास मंदिर का पट बंद कर अपने कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला, तो मूर्तियां गायब थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि महंत दास के बयान के आधार पर रोसड़ा थाना में मूर्ति चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चोरी हुई मूर्तियों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत