1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीयों से शादी करने वाली 2 पाकिस्तानी महिलाएं लापता

भारतीयों से शादी करने वाली 2 पाकिस्तानी महिलाएं लापता

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2016 12:50 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 12:50 pm IST

भारतीयों से यहां शादी कर चुकीं दो पाकिस्तानी बहनें अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई हैं। ये शहर के पलादी इलाके में अपने घरों से निकली थीं।

Two pakistani women who married indian go missing- India TV Hindi
Two pakistani women who married indian go missing

अहमदाबाद: भारतीयों से यहां शादी कर चुकीं दो पाकिस्तानी बहनें अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई हैं। ये शहर के पलादी इलाके में अपने घरों से निकली थीं। आरिफ मेमन ने आयशाबीबी और मोहम्मद सोहेब ने नविराबीबी से शादी की थी और इन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि इनकी पत्नियां लापता हो गई हैं।

पलादी पुलिस थाना के उप निरीक्षक आरडी गोजिया ने कहा, ये बहनें पाकिस्तानी नागरिक हैं और उन्होंने अहमदाबाद के रहने वाले आरिफ मेमन और मोहम्मद सोहेब (दोनों भाई हैं) से शादी की थी। ये महिलाएं 23 अक्तूबर को अपने दो बच्चों- दो वर्षीय लड़के और तीन माह की लड़की- के साथ अपने घरों से निकली थीं। उन्होंने कहा, उनके पास उनके पासपोर्ट और निकाह के प्रमाणपत्र भी हैं। अभी तक उनका पता नहीं चला है।

मेमन और सोहेब के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ये महिलाएं अपने सामान के साथ निकली हैं। आयशाबीबी करीब चार साल पहले, जबकि उसकी छोटी बहन नविराबीबी दो साल पहले भारत आई थी। वे पाकिस्तान नहीं जा सकतीं थीं क्योंकि इसके लिए उन्हें वीजा के वास्ते पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत