1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीद नितिन के परिवार को 20 लाख रुपये देगी यूपी सरकार: शिवपाल

शहीद नितिन के परिवार को 20 लाख रुपये देगी यूपी सरकार: शिवपाल

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 12:36 pm IST

इटावा: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नितिन यादव का शव मंगलवार को इटावा पहुंचा। नितिन यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। समाजवादी पार्टी (सपा)

shivpal yadav- India TV Hindi
shivpal yadav

इटावा: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नितिन यादव का शव मंगलवार को इटावा पहुंचा। नितिन यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी नितिन के गांव पहुंचे और शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इटावा थाना चौबिया इलाके के नगला वरी गांव के रहने वाले बलबीर सिंह यादव के पुत्र नितिन यादव कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए। उनके शहीद होने की सूचना मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गांव नगला बरी लाया गया।

नितिन यादव के शव को मुखाग्नि नितिन के बड़े भाई सचिन यादव ने दी। नितिन यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शव के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव वहां पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव परिजनों से भी मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस मौके पर शिवपाल ने शहीद के परिवार को उप्र सरकार की ओर से 20 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया। शिवपाल ने कहा कि नितिन यादव का गांव में स्मारक बनेगा। गांव से लेकर नहर तक जाने वाले संपर्क मार्ग का नाम शहीद नितिन यादव के नाम पर होगा। साथ ही मुख्य द्वार भी बनेगा।

दो अक्टूबर की रात बारामूला सेक्टर के 46वीं राष्ट्रीय राइफल आर्मी बटालियन के कैंप पर हुए हमले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नितिन यादव आतंकियों के लांचर ग्रेनेड का शिकार हो गए थे। ग्रेनेड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए नितिन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत