1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामकिशन ने बेटे से की थी बात, कहा-''साथी जवानों के लिए कुर्बानी दे रहा हूं''

रामकिशन ने बेटे से की थी बात, कहा-''साथी जवानों के लिए कुर्बानी दे रहा हूं''

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2016 11:50 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 11:53 pm IST

एक रैंक एक पेंशन के मुद्दे पर आत्महत्या करने वाले भूतपूर्व सैनिक ने अपने सुसाइड नोट में कहा कि वह अपने देश और साथी जवानों के लिए जान दे रहा है।

Ramkishan suicide- India TV Hindi
Ramkishan suicide Image Source : PTI

नयी दिल्ली: वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर आत्महत्या करने वाले भूतपूर्व सैनिक ने अपने सुसाइड नोट में कहा कि वह अपने देश और साथी जवानों के लिए जान दे रहा है। कल दोहपर बाद 70 वर्षीय रामकिशन ग्रेवाल ने जवाहर भवन के पीछे कथित तौर पर जहर पी लिया था । जवाहर भवन में विदेश मंत्रालय का कार्यालय है। ग्रेवाल हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले थे। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पुलिस ने कहा कि वह अपने तीन साथियों के साथ मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय को ज्ञापन सौंपने दिल्ली आए थे। ग्रेवाल ने अपना सुसाइड नोट उस दस्तावेज पर लिखा जो वह रक्षा मंत्रालय को सौंपना चाहते थे। पुलिस के अनुसार ग्रेवाल ने लिखा, मैं अपने देश, अपनी मातृभूमि और अपने बहादुर साथी जवानों के लिए अपना जीवन कुर्बान कर रहा हूं। 

ग्रेवाल की अंतिम बात अपने बेटे से हुई । इस बातचीत की ऑडियो क्लिप समाचार चैनलों पर प्रसारित हुई। उन्होंने इस बातचीत में अपने बेटे से कहा, उसने जहर पी लिया है और एक रैंक एक पेंशन तथा अपने साथी जवानों के लिए जान दे रहा है। ग्रेवाल ने सेना और डीएससी में 30 साल तक सेवा दी। उनके मित्रों के अनुसार ग्रेवाल मुद्दे को लेकर कुछ समय से परेशान थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत