1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #UriAttack: घायल जवानों से मिले पर्रिकर, सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति का ब्योरा दिया

#UriAttack: घायल जवानों से मिले पर्रिकर, सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति का ब्योरा दिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:29 pm IST

श्रीनगर: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सेना के अधिकारियों ने उरी में जवाबी कार्रवाई के बारे में आज जानकारी दी जहां हुए एक आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए और 20 अन्य घायल

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

श्रीनगर: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सेना के अधिकारियों ने उरी में जवाबी कार्रवाई के बारे में आज जानकारी दी जहां हुए एक आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए और 20 अन्य घायल हो गए। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और सेना के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें आतंकवादी हमले का ब्योरा दिया।

रक्षा मंत्री पर्रिकर अस्पताल में घायल जवानों को देखने भी गए। बारामुला जिले के उरी स्थित सेना के 10 डोगरा रेजीमेंट के प्रशासनिक बेस पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा हमले के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए पर्रिकर श्रीनगर पहुंचे।

Also read:

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘रक्षा मंत्री को उरी आतंकवादी हमला और उस जवाबी कार्रवाई के बारे में बताया गया जिसमें आतंकवादी मारे गए।’ उन्होंने बताया कि पर्रिकर शाम को बदामी बाग स्थित चिनार कोर के मुख्यालय पहुंचे जहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने सेना के 92 बेस अस्पताल का भी दौरा किया जहां उन्हें उन घायल सैनिकों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई जिनका इलाज वहां चल रहा है।

चार आतंकवादियों ने सेना के आधार शिविर पर तड़के हमला किया। माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की थी। यह आतंकवादी हमला हाल के समय में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर होने वाले भीषण हमलों में से एक है। सेना की जवाबी कार्रवाई में सभी चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत