1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी से जैश-ए- मोहम्मद के दो गाइड गिरफ्तार

उरी से जैश-ए- मोहम्मद के दो गाइड गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 24, 2016 09:09 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 09:09 pm IST

जम्मू कश्मरी के उरी सेक्टर से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो गाइड को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकवादियों को सीमापार कराने में मदद करते थे।

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News

उरी: जम्मू कश्मरी के उरी सेक्टर से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो गाइड को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकवादियों को सीमापार कराने में मदद करते थे। इस गिरफ्तारी को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों से ट्रेनिंग लेने के बाद आतंकवादियों को सीमापार कराने में गाइड की भी मदद ली जाती रही है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां दोनों गाइड से पूछताछ कर रही हैं। आपको बता दें कि हाल में उरी में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में सेना के 18 जवानों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बल दिनरात चौकसी में लगे हुए हैं। सीमा पर बीएसएफ को भी अलर्ट कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

कोझीकोड में पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें

पाक को PM मोदी का करारा जवाब- "UriAttack को देश भूलनेवाला नहीं"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत