1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: भाजपा के पूर्व विधायक को मारी गोली, हालत गंभीर

UP: भाजपा के पूर्व विधायक को मारी गोली, हालत गंभीर

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2016 05:04 pm IST,  Updated : Jul 02, 2016 05:33 pm IST

अलीगढ़ जिले में शनिवार को कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को गोली मार दी।

Gun shot- India TV Hindi
Gun shot

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह पूर्व विधायक शहर की पॉश कालोनी अवंतिका में अपने घर का बाहर बैठे हुए थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और उन पर गोलीबारी कर दी। इसमें पूर्व विधायक को दो गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनका बेटा और पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुनकर कालोनी में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल मुनीश गौड़ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

इधर, पूर्व विधायक के गोली लगने की सूचना पर एटा सांसद राजवीर सिंह, डीआईजी, सांसद सतीश गौतम सहित शहर के भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों के मुताबिक, पूर्व विधायक की हालत खतरे से बाहर है।

इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे जमीनी विवाद है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत