1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छपाई में गड़बड़ी वाले 500 रुपये के नोट मान्य: RBI

छपाई में गड़बड़ी वाले 500 रुपये के नोट मान्य: RBI

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2016 09:58 pm IST,  Updated : Nov 25, 2016 09:58 pm IST

छपाई में गड़बड़ी की वजह से 500 रुपये के कुछ नए नोट देखकर लोगों को उसके असली नहीं होने का भ्रम हो सकता है और अगर ऐसे नोट किसी को मिलें तो वे उसे बदल सकते हैं।

Rs 500 notes, Printing Mitakes- India TV Hindi
Printing Mitakes

नई दिल्ली: छपाई में गड़बड़ी की वजह से 500 रुपये के कुछ नए नोट देखकर लोगों को उसके असली नहीं होने का भ्रम हो सकता है और अगर ऐसे नोट किसी को मिलें तो वे उसे बदल सकते हैं। दरअसल, छपाई में गड़बड़ी के कारण 500 रुपये के कुछ नए नोटों में गलतियां साफ देखी जा सकती हैं। ऐसे नोटों की संख्या के बारे में फिलहाल पता नहीं है। उन्हें देखकर लोगों के दिमाग में संदेह उत्पन्न हो सकता है कि ये नोट असली हैं या नकली।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कुछ नोटों में गारंटी घोषणा सिक्युरिटी थ्रेड पर छप गई है, जबकि कुछ नोटों में महात्मा गांधी के चेहरे की परछाई दिखाई पड़ रही है। अशोक स्तंभ के सिंहों का स्थान भी गलत जगह पर है, जबकि कुछ नोटों के नंबर नोट से बाहर निकल गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि ये नोट मान्य हैं और इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर लोगों को ऐसे नोटों को चलाने में दिक्कत आ रही है, तो उन्हें ऐसे नोटों को बदलने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने काला धन तथा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बीते आठ नवंबर को 500 रुपये तथा 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित कर दिया था। इसके 500 रुपए और 2000 रुपये के नए नोट जारी किेए गए हैं। लेकिन 500 के नोटों में गड़बड़ी सामने आने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। अब आरबीआई ने गड़बड़ी वाले नोटों को भी मान्य कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत