1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान से लगी सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल :पर्रिकर

पाकिस्तान से लगी सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल :पर्रिकर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2016 05:37 pm IST,  Updated : Dec 02, 2016 05:55 pm IST

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए लेजर फेंसिंग समेत कई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Manohar parrikar- India TV Hindi
Manohar parrikar Image Source : PTI

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए लेजर फेंसिंग समेत कई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पर्रिकर ने लोकसभा में मनोज राजौरिया के प्रश्न के उत्तर में कहा कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर कई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने इनमें इलेक्ट्रॉनिक फेंसिंग और लेजर फेंसिंग आदि के नाम गिनाये और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को देखते हुए ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में इस्राइल की कंपनियों की भी मदद ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस्राइल के साथ कुछ रक्षा अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। इस्राइली कंपनियों ने भी रक्षा उत्पादन तथा आरएंडडी के लिए भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित किये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत