1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ….जब जंगल के राजा 'शेर' पर सवार होकर निकला दूल्हा

….जब जंगल के राजा 'शेर' पर सवार होकर निकला दूल्हा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 18, 2017 08:06 am IST,  Updated : Mar 18, 2017 08:06 am IST

नई दिल्ली: लोग अपनी शादी को यादगार बनाने और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए क्या-क्या नहीं कर जाते हैं। कोई समुंद्र में हजारों फीट की गहराई में शादी करता है तो कोई हवा

Lion Groom- India TV Hindi
Lion Groom

नई दिल्ली: लोग अपनी शादी को यादगार बनाने और सबका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए क्या-क्या नहीं कर जाते हैं। कोई समुंद्र में हजारों फीट की गहराई में शादी करता है तो कोई हवा में। लेकिन इस बार एक दूल्हे ने इन सबसे आगे जाकर शादी की। शादी में 'दिलेर' दूल्हा शेर की सवारी करते हुए दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा।

वाकया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। शादी में दूल्हे ने शेर के पिंजरे पर सवार होकर जबरदस्त एंट्री मारी। शेर के पिंजरे पर सवारी करने वाले दूल्हे का नाम है शेख इरफान। इतना ही नहीं, यह शादी काफ़ी खर्चीली है। दावा किया गया है कि इस शादी में वरपक्ष को काफी दहेज दिया गया। लड़के के परिधान में सोने के आभूषण लगे हुए हैं। वहीं दूल्हे के भाइयों के लिए बाइक तोहफे में दी गई है।

शेख इरफान के पिता ने इस शादी में 8 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और इस शाही शादी में करीब 15,000 लोग शामिल हुए। इरफान को दहेज में 2 करोड़ रुपये का बंगला, 1 हॉन्डा सेडान, गोल्ड नेकलेस के 12 सेट, सोने की 101 अंगूठियां, सोने के चार कड़े, 5 मोटरसाइकिल, कीमती फर्नीचर और कई गैजेट्स मिले हैं।

लेकिन दूल्हे की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी। इसे लेकर अधिकांश कमेंट काफी आलोचनात्मक थे। लोगों ने इसे संपत्ति का सार्वजनिक तौर पर बेजा प्रदर्शन करार दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत