पटना: स्मार्टफोन का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों तक में इस कदर फैल चुका है कि उन्हें इसके अलावा कुछ भी रास नहीं आता। एक समय में लोग आपस में बातें करने के लिए फोन मैसेज का इस्तेमाल करते थे जिसके बाद धीरे-धीरे फेसबुक ने इसका स्थान ले लिया, लेकिन आज के समय में व्हॉट्सऐप के आने से लोग फेसबुक पर कम बातें करने लगे हैं। लोगों का आधे से ज्यादा समय व्हॉट्सऐप पर चैट करने में चला जाता है और व्हॉट्सऐप की यह लत बिहार के सकल देव को भी लगी हुई है। उनके पास व्हॉट्सऐप पर बात करने का समय है लेकिन नहाने का नहीं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि उनके ना नहने का कारण व्हॉट्सऐप है तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
बिहार के मुंगेर जिले के 55 वर्षीय निवासी सकल देव कभी भी पूर्ण स्नान नहीं करते हैं। कई सालों से बाल ना कटवाने के कारण उनके सिर पर जटाओं का एक गुच्छा रहता है। अपने इन्हीं बालों के कारण वह पूरे गांव में प्रसिद्ध हैं। कई लोग उन्हें महात्मा बुलाते हैं तो कोई शिव। सकल देव से उनके लंबे बालों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र में उन्होंने 1 साल तक बाल नहीं कटवाए थे। जिस कारण उनके बालों में जटाएं बनने लगी। बालों में जटाओं के कारण लोग उन्हें शिव का अवतार मानने लगे थे। जिसके बाद से ना तो वह पूरी तरह से नहा पाते हैं और ना ही बालों को कटवा पाते हैं। साल में जब वह कभी-कभी नहाते हैं तो उन्हें बालों को सुखाने में बहुत परेशानी होती है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और