1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. .......और आखिरकार पश्चिम बंगाल का हो गया रसगुल्ला, ममता बनर्जी ने दी बधाई

.......और आखिरकार पश्चिम बंगाल का हो गया रसगुल्ला, ममता बनर्जी ने दी बधाई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2017 04:27 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 04:30 pm IST

लोकप्रिय मिठाई रसगुल्ले को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच चली आ रही रस्साकशी अब समाप्त हो गई है और यह ...

rasgulla- India TV Hindi
rasgulla

कोलकाता: लोकप्रिय मिठाई रसगुल्ले को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच चली आ रही रस्साकशी अब समाप्त हो गई है और यह तय हो गया है कि रसगुल्ला मूल रूप से पश्चिम बंगाल में बनना शुरू हुआ था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बताया कि उनके राज्य को रसगुल्ले के लिए भौगोलिक संकेत या जीआई का दर्जा दिया गया है।

इस समय लंदन में मौजूद ममता ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे लिए खुशखबरी है। हम इस बात को लेकर खुश एवं गौरवान्वित हैं कि पश्चिम बंगाल को रसगुल्ले के लिए जीआई का दर्जा दिया गया है।’’

इस बात को लेकर पश्चिम बंगाल और पड़ोसी ओडिशा के बीच जून 2015 से इस बात को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है कि रसगुल्ले का मूल कहां है। विश्व व्यापार संगठन के तहत जीआई एक ऐसा संकेत है जो किसी उत्पाद के किसी एक विशेष स्थान से उद्भव के बारे में बताता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत