1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने सीआरपीएफ जवानों के संयम की तारीफ की

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने सीआरपीएफ जवानों के संयम की तारीफ की

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 02:47 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने रविवार को बडगाम में कुछ युवकों द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ दुव्र्यवहार किए जाने की घटना पर जवानों के संयम की तारीफ करते हुये आज कहा कि दुनिया का कोई अन्य बल ऐसी स्थिति में बल प्रयोग से इसका जवाब देता।

Jawan Beaten- India TV Hindi
Jawan Beaten Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने रविवार को बडगाम में कुछ युवकों द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ दुव्र्यवहार किए जाने की घटना पर जवानों के संयम की तारीफ करते हुये आज कहा कि दुनिया का कोई अन्य बल ऐसी स्थिति में बल प्रयोग से इसका जवाब देता। पुलिस ने एक वीडियो क्लिप को लेकर सीआरपीएफ की शिकायत पर कल प्राथमिकी दर्ज की। इस वीडियो क्लिप में नौ अप्रैल को श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान कुछ युवक सीआरपीएफ जवानों के साथ मारपीट करते नजर आते हैं।(भारत का एक गांव जहां 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं शादीशुदा महिलाएं!)

वैद ने कहा, हमने सीआरपीएफ जवानों के साथ दुव्र्यवहार करने वालों के खिलाफ चदूरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। उनसे कानून के अनुसार निपटा जाएगा। उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों के धैर्य और संयम की प्रशंसा की। वैद ने कहा, मैं सीआरपीएफ जवानों के संयम की तारीफ करता हूं। दुनिया के किसी भी सशस्त्र बल ने इसका जवाब बल प्रयोग से दिया होता। इससे उन लोगों :दुव्र्यवहार करने वालों: की जान भी जा सकती थी। नौ अप्रैल को श्रीनगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के दौरान चदूरा इलाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों से किए गए दुव्र्यवहार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश है।

डीजीपी ने कहा कि एक अन्य वीडियो के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें इसी इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षाबल का एक जवान पथराव कर रहे प्रदर्शनकारी के सीधे सिर में गोली मारते हुये दिख रहा है। उन्होंने कहा, इस घटना के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दिन बडगाम जिले में मतदान केंद्रों के आसपास हिंसा के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी थी। मारे गए कुछ लोगों के सिर में गोली लगी थी।

ये भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

जानिये 'बेगम जान' से कैसे जुड़ी है सोनागाछी की कहानी जहां जिस्मफ़रोशी के लिए टके में बिकती है बच्चियां...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत