1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के इस राज्य में भूकंप के झटके से कांपी धरती, घर छोड़कर भागे लोग, बताया कैसा था मंजर

देश के इस राज्य में भूकंप के झटके से कांपी धरती, घर छोड़कर भागे लोग, बताया कैसा था मंजर

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 08, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 01:53 pm IST

देश के इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घर से बाहर निकल गए। जानिए ग्रामीणों ने क्या बताया?

इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए- India TV Hindi
इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए Image Source : FILE PHOTO

देश के इस हिस्से में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके केरल के उत्तरी कासरगोड जिले के ऊंचे इलाकों में शनिवार के तड़के आए थे। हालांकि बताया जा रहा है कि भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है और बताया कि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वेल्लारिककुंड पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मालोम, राजपुरम, कोन्नाक्कड़ और आसपास के इलाकों में कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए और लोग घर छोड़कर बाहर भागने लगे।

लोगों ने बताई ये बात

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, “लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने गांव में भूकंप के झटके महसूस किए और जमीन के नीचे से कुछ अप्राकृतिक आवाजें भी सुनीं।” पुलिस ने आगे बताया कि इन इलाकों में कुछ लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके की वजह से उनके फोन टेबल से नीचे गिर गए और उनके घर में रखी चारपाई भी हिल गईं। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही इस गांव का दौरा करेंगे और विस्तृत जांच करेंगे और उसके बाद जो भी जानकारी मिलेगी, वो साझा की जाएगी।।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत