1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मरी के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मरी के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर

 Reported By: Manzoor Mir, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 05, 2024 09:50 am IST,  Updated : Apr 05, 2024 09:59 am IST

जम्मू कश्मीर के ऊरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना की कार्रवाई में एक आतंकी के ढेर होने की खबर है।

encounter, kashmir- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI/FILE

श्रीनगर: भारतीय सेना ने आतंकियों के मंसूबों को एक बार फिर ध्वस्त कर दिया है। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के रूस्तम पोस्ट इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना की कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों का एक ग्रुप इस इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर गया। अन्य आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत