1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2023 08:06 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 12:12 am IST

कपिल शर्मा कठघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। इस एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

आप की अदालत में कपिल शर्मा- India TV Hindi
आप की अदालत में कपिल शर्मा Image Source : इंडिया टीवी

 Aap Ki Adalat:  देश के चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा नजर आएंगे। वे कठघरे में बैठकर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। इस एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

इस एपिसोड में आप देखेंगे कि जैसे ही कपिल शर्मा कटघरे में बैठे, वे रहम मांगने लगे। उन्होंने कहा-हे इल्जामों की दुनिया के देवता.. रहम... रहम...। सवालों के दरम्यान कपिल शर्मा ने  'दो नैन तेरे, दो नैन मेरे मिल-मिल के हो गए चार..' गीत गुनगनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कपिल शर्मा ने इस नए एपिसोड में रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया।

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत