1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा के जंगलों में 2 शावकों के साथ दिखी मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ, तस्वीरें आईं सामने

ओडिशा के जंगलों में 2 शावकों के साथ दिखी मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ, तस्वीरें आईं सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 19, 2024 10:37 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 10:39 am IST

ओडिशा के जंगलों में एक दुलर्भ मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ दिखी, जो अपने दो शावकों के साथ नजर आई है। इनमें से एक सामान्य और दूसरा मेलानिस्टिक शावक है।

मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ की अद्भुत तस्वीर- India TV Hindi
मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ की अद्भुत तस्वीर Image Source : @SUSANTANANDA3

ओडिशा के जंगलों में एक दुलर्भ मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ दिखी, जो अपने दो शावकों के साथ नजर आई। इनमें से एक सामान्य और दूसरा मेलानिस्टिक शावक है। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने 'एक्स' पर मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ की अपने दो शावकों के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा कि नजारा अद्भुत था, जब ये दोनों शावक जोड़े में दिखे। इन तेंदुओं की तस्वीरें जंगल में लगे कैमरा ट्रैप में कैद हुईं।

मादा चीता 'गामिनी' ने 6 शावकों को दिया जन्म 

वहीं, मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' ने पांच नहीं, बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। भूपेंद्र यादव ने कहा, "गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है: यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।" 

कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या हुई 27

इसके साथ ही कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं। पिछले साल मार्च में मादा चीता ज्वाला (नामीबियाई नाम सियाया) ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया। ज्वाला ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे चार शावकों को जन्म दिया। इसके बाद चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। 

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत