1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमा हैदर केस में सचिन ने पूछताछ में उगला बड़ा राज, पाकिस्तान से भारत लाने की उसी ने की थी पूरी प्लानिंग

सीमा हैदर केस में सचिन ने पूछताछ में उगला बड़ा राज, पाकिस्तान से भारत लाने की उसी ने की थी पूरी प्लानिंग

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 23, 2023 11:13 am IST,  Updated : Jul 23, 2023 11:13 am IST

सीमा हैदर को लेकर हुई पूछताछ में सचिन मीणा ने बड़ा खुलासा किया है। सीमा हैदर को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए पूरी प्लानिंग सचिन मीणा ने ही की थी।

Seema Haider - India TV Hindi
सचिन और सीमा Image Source : PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान से अपने प्रेम के लिए भारत आईं सीमा हैदर बीते दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच प्रेमी सचिन मीणा से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सीमा हैदर को पाकिस्तान से किस तरीके से भारत लाया जाए, ये पूरा प्लान सचिन मीणा ने तैयार किया था। सचिन ने पूरा रूट मैप तैयार किया था कि सीमा हैदर पाकिस्तान से किस रूट से भारत आएगी। 

दस्तावेजों की जांच से बचने के लिए सचिन ने चली चाल

सूत्रों के मुताबिक, सचिन ने ही पता किया था कि पाकिस्तान से कौन सी सस्ती फ्लाइट से दुबई आया जा सकता है और फिर उसके बाद नेपाल तक आया जा सकता है। सचिन ने ये प्लान मार्च में ही तैयार कर लिया था, जब सीमा और सचिन मार्च में नेपाल में मिले थे।नेपाल से सीमा को भारत के अंदर किस रास्ते लाया जाए, जिससे वो दस्तावेजों की जांच से बच जाए, ये प्लान भी सचिन ने ही बनाया था।

सूत्रों की मानें तो अपने प्यार को पाने के लिए सीमा किसी भी हद तक जा सकती थी। ये ही वजह है कि वो सचिन के बताए प्लान पर अमल करती गई। नेपाल पहुंचने के बाद सीमा ने कभी अपना पूरा नाम नहीं बताया, जिसके चलते वो किसी की नजर में नहीं आई।

सचिन ने नेपाल में ही बस एजेंट को ग्रेटर नोएडा से फोन किया और टिकट बुक की। उसने एजेंट को बताया कि पत्नी और बच्चे आ रहे हैं। उसने पत्नी का नाम सीमा और बच्चों के भी नाम हिन्दू बताए थे, जिसके चलते किसी को शक नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: 

जयंती विशेष: ...जब चंद्रशेखर आजाद ने अपने टीचर को छड़ी से मारा था, जानें उनके जीवन के ऐसे ही अनसुने किस्से

BRS नेता और उनके बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत, लॉरी ने मारी कार को टक्कर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत