1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फारुक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की शंकराचार्य से की तुलना, तारीफ में कही ये बात

फारुक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की शंकराचार्य से की तुलना, तारीफ में कही ये बात

 Published : Jan 21, 2023 11:34 am IST,  Updated : Jan 21, 2023 11:34 am IST

फारुक अब्दुल्ला ने राहुल को लेकर एक बयान दिया है जो चर्चा का विषय बनता जा रहा है। फारुक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तारीफ में उनकी तुलना शंकराचार्य से कर दी।

फारुक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की तारीफ- India TV Hindi
फारुक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की तारीफ Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू-कश्मीर में जारी है और यहां उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान फारुक अब्दुल्ला ने राहुल को लेकर एक बयान दिया है जो चर्चा का विषय बनता जा रहा है। फारुक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तारीफ में उनकी तुलना शंकराचार्य से कर दी। फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि आज तक शंकराचार्य के अलावा किसी ने भी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा नहीं की है। राहुल गांधी दूसरे ऐसे शख्स हैं जो ये कारनामा कर रहे हैं।

"कन्याकुमारी से कश्मीर तक शंकराचार्य जी भी चले थे"

इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को तपस्वी बताया था और अब फारुक अब्दुल्ला ने राहुल की तुलना शंकराचार्य से कर दी। फारुक अब्दुल्ला ने पहले लखनपुर में ये बयान दिया और फिर दिल्ली में दोबारा उसी बयान को दोहराया। NC के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने कहा, "शंकराचार्य जी आए थे, वो चले थे, जब सड़कें नहीं थीं, जंगल थे। वो चले थे कन्याकुमारी से कश्मीर तक। ये (राहुल) दूसरे शख्स हैं जिन्होंने यात्रा की है। उसी कन्याकुमारी से और कश्मीर पहुंच रहे हैं। मकसद क्या है? मकसद है हिंदुस्तान को जोड़ना, भारत को जोड़ना।"

"इसको और इसकी बहन को मुबारक"
फारुक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं समझता हूं ये एक बहुत बड़ा कदम है जो राहुल ने उठाया है। मैं इसको और इसकी बहन को मुबारक करता हूं। मुल्क में जो नफरतें पैदा हो रहीं हैं, उनको खत्म करने के लिए। वो नफरतें खत्म हों और हम एकजुट होकर इस वतन को बना सकें, इसलिए हम भी इनके साथ जुड़ रहे हैं। इस वतन को जोड़ने के लिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत