1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लोनी इलाके में चार को मारी गोली

गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लोनी इलाके में चार को मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2021 08:08 am IST,  Updated : Jun 28, 2021 08:17 am IST

गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में बीती रात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी, इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Four members of a family shot in loni area of ghaziabad गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लोनी इल- India TV Hindi
गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लोनी इलाके में चार को मारी गोली Image Source : ANI

गाजियाबाद. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में बीती रात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी, इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के SSP अमित पाठक ने बताया कि मामले की जांच के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जान गंवाने वालों में पिता और उनके 2 बेटे हैं।  बताया ये जा रहा है कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है, जब टोली मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यापारी रईसुद्दीन के घर में छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने परिवार पर फायरिंग कर दी। जब बदमाशों ने फायरिंग की उस वक्त परिवार सो रहा था, गोलियां रईसुद्दीन के सिर, उनके बेटे अजरुद्दीन के सीने और दूसरे बेटे इमरान के सिर में लगी जबकि उनकी पत्नी फातिमा के चेहरे में लोग लगी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले रईसुद्दीन के अन्य चार बेटे और आसपास के लोग उनके मकान पर पहुंचे। सभी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला,किसी तहर से रईसुद्दीन की पत्नी फातिमा ने दरवाजा खोला लेकिन वो तुरंत ही बेहोश हो गई। फातिमा को इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस की टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद था। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत