1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: दूसरी बेटी होने पर मां पर बनाया हत्या करने का दबाव, मना करने पर घर से निकाला

उत्तर प्रदेश: दूसरी बेटी होने पर मां पर बनाया हत्या करने का दबाव, मना करने पर घर से निकाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2018 02:31 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 02:33 pm IST

पत्नी का आरोप ही ससुराल वालों ने उस पर नवजात बच्ची की हत्या का दबाव बनाया और ऐसा ना करने पर दोनों को घर से निकाल दिया।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

बांदा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बेमतलब साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बांद्रा जिला के चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव में दूसरी बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर मासूम बच्चियों के साथ महिला को घर से निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने सोमवार को बताया कि अतरहट गांव की महिला निर्मला देवी (26) ने रविवार को अपनी दो बच्चियों के साथ उनके कार्यालय में आकर अपनी शिकायत में कहा कि उसकी एक बेटी के बाद 20 जनवरी 2018 को दूसरी बच्ची मायके में पैदा हुई, जब मासूम बच्ची के साथ वह अपने ससुराल गई तो पति धीरेन्द्र सिंह और ससुराल वालों ने पहले मासूम बच्ची की हत्या का दबाव बनाया, जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन लोगों ने उसे मारपीट कर दोनों बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया।

एएसपी ने बताया कि इस मामले में चिल्ला पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। उधर, महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे महिला संगठन 'नारी इंसाफ सेना' की प्रमुख वर्षा भारतीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' का नारा बुंदेलखंड विशेषकर बांदा में बेमतलब साबित हो रहा है। यहां भाजपा के सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में विधायक भी हैं, लेकिन बेटियों को बचाने कोई आगे नहीं आ रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत