1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को मिलेंगे 30-30 लाख रुपये

यूपी पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को मिलेंगे 30-30 लाख रुपये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2021 08:49 pm IST,  Updated : May 31, 2021 10:10 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंचायत चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत ड्यूटी के दौरान हुई, उनके परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।

Yogi government to pay Rs-30 lakh to dependent relatives who died on panchayat election duty due to - India TV Hindi
योगी सरकार पंचायत चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके परिजनों को 30 लाख रुपये देगी।  Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंचायत चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत ड्यूटी के दौरान हुई, उनके परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव कर ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना जाएगा। यह फैसला आज यानी सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में किया गया।

बता दें कि बीते महीने यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारियों की मौत हो गई थी लेकिन सिर्फ तीन को ही मुआवजा देने की बात कही गई। अब नए फैसले से करीब 1200 कर्मचारियों के परिवार को 30-30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

वहीं कैबिनेट ने तय किया है कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों या कमाई करने वाले अभिभावक को खोया है, उन्हें 4 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अनाथ हुई लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। क्लास 9 से ऊपर या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 साल तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत