1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नाम बदलकर मुस्लिम युवक ने किया हिंदू लड़की का शारीरिक शोषण, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

नाम बदलकर मुस्लिम युवक ने किया हिंदू लड़की का शारीरिक शोषण, पुलिस ने शिकायत के बाद किया गिरफ्तार

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 22, 2022 07:49 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 07:49 pm IST

Love Jihad in UP: पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू ने युवती के परिजन के सामने भी शादी का प्रस्ताव रखा और अपना नाम सोनू अंसारी पुत्र शफीक बताया।

मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की का शारीरिक शोषण किया- India TV Hindi
मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की का शारीरिक शोषण किया Image Source : PIXABAY

देश में श्रद्धा हत्याकांड के बाद लव जिहाद का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके खिलाफ कानून लाने तक की मांग हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को नाम बदलकर एक हिंदू युवती का शारीरिक शोषण और दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि कथित पीड़िता के पिता की तरफ से शिकायत दी गई। 

प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि सोनू अंसारी नामक युवक ने पिछले महीने छठ पूजा के दौरान अपना नाम एस.के. सोनू बताकर उनकी बेटी से जान-पहचान बनाई और उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक सोनू ने उससे शादी का वादा किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू ने युवती के परिजन के सामने भी शादी का प्रस्ताव रखा और अपना नाम सोनू अंसारी पुत्र शफीक बताया। 

उनके मुताबिक, युवक का असली नाम जानकर युवती रोने लगी और उसने अपने परिजनों को बताया कि सोनू ने उसे अपना नाम एस.के. सोनू और खुद को हिंदू समुदाय का बताया था। सूत्रों ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी युवक सोनू अंसारी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत