1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. जब अचानक पानी से निकल आसमान में उड़ने लगी मछलियां....

जब अचानक पानी से निकल आसमान में उड़ने लगी मछलियां....

क्या आपको पता है कि हमारी धरती पर एक मछली ऐसी भी है जो उड़ सकती है। जी हां, ये मछली पानी में ही रहती है लेकिन बीच-बीच में पानी के ऊपर तेजी से आती है और फिर पानी के अंदर चली जाती है।

Flying Fish
Flying Fish
Written By: India TV News Desk
Published on: Sep 23, 2016 12:11 pm IST,  Updated on: Sep 23, 2016 12:11 pm IST

क्या आपको पता है कि हमारी धरती पर एक मछली ऐसी भी है जो उड़ सकती है। जी हां, ये मछली पानी में ही रहती है लेकिन बीच-बीच में पानी के ऊपर तेजी से आती है और फिर पानी के अंदर चली जाती है। लेकिन जब वो पानी के ऊपर आती हैं, तो कुछ देर के लिए अपनी विंग्स से उड़ती भी हैं। ये समुद्र से दो मीटर की ऊंचाई तक भी उड़ते देखें गए हैं। इस मछली की प्रजाति का नाम मोब्यूला है। इन्हें फ्लाइंग मोब्यूला या फिर फ्लाइंग रेज नाम से भी जाना जाता है। इन्हें गल्फ ऑफ कैलिफोर्निया में कई जगह पाया जाता है। यहां ये सबसे ज्यादा गोल्ड कोस्ट जिसे बाजा कोस्ट के नाम से भी जाना जाता हैं, वहां पर भी पाया जाता है।

Advertisement