1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण के बाद रणवीर सिंह भी अपनी अजीबो गरीब ड्रेस के कारण हो रहे हैं ट्रोल, फैंस का निकला यूं गुस्सा

दीपिका पादुकोण के बाद रणवीर सिंह भी अपनी अजीबो गरीब ड्रेस के कारण हो रहे हैं ट्रोल, फैंस का निकला यूं गुस्सा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2018 12:14 pm IST,  Updated : Nov 26, 2018 12:14 pm IST

रितिका की पार्टी की शुरुआत में कोई भी तस्वीरे साफ नहीं आईं थी , लेकिन साफ आते ही फैंस को बहुत ही बड़ा झटका लगा। जिसके बाद सोशल मीडिया में उन दोनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बीते रोज मुंबई के ग्रैंड हयात में रणवीर सिंह की बहन कृतिका भवनानी ने अपने भाई के साथ-साथ भाभी दीपिका पादुकोण को ऑफ्टर वेडिंग पार्टी दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की थी। रितिका की पार्टी की शुरुआत में कोई भी तस्वीरे साफ नहीं आईं थी , लेकिन साफ आते ही फैंस को बहुत ही बड़ा झटका लगा। जिसके बाद सोशल मीडिया में उन दोनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

रणवीर सिंह अपने फैशन को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते है। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहती थी। लेकिन फैंस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि रणवीर अपनी शादी की पार्टी में इस लुक में नजर आएंगे। इतना ही नहीं हमेशा अपनी खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में रहने वाली दीपिका भी अजीब तरीके के लुक में नजर आईं। जिसके कारण वह भी फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। (एक बार फिर दीपिका पादुकोण अपने लुक के कारण हुईं ट्रोल, यूजर्स यूं उड़ा रहे है मजाक )

Ranveer Singh
Ranveer Singh

जी हां अपनी बहन की ग्रैंड पार्टी में बिल्कुल अलाउद्दीन खिलजी के लुक में नजर आएं। जहां रणवीर सिंह फेमस डिजाइनर मनीष अरोड़ा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में बिल्कुल 'खिलजी' लुक में नजर आ रहे है।

Ranveer Singh
Ranveer Singh

रणवीर ने कोट के अंदर रणवीर ने डीप वी नेक की शर्ट पहनी हैं। साथ ही पिंक और ब्लू कलर का लॉन्ग कोट पहना है। इसमें हार्ट शेप के इम्बेलिशमेंट हैं। वहीं, इसके साथ रणवीर ने ब्लैक कलर की ट्राउजर कैरी की है। रणवीर की मूंछ और दाढ़ी से पद्मावत में उनके अलाउद्दीन खिलजी लुक की यादें ताजा हो जाएंगी। इतना ही नहीं उन्होंने आंखो पर काजल लगाया हुआ। (एक बार फिर दीपिका पादुकोण दिखीं सब्यासाची कलेक्शन में, वहीं रणवीर सिंह का दिखा खिलजी लुक, देखें Inside Pics )

रणवीर सिंह के लुक में एक चीज हर किसी को अजीब लगी। वो है रणवीर सिंह के दाएं शोल्डर पर चमकीली आंखो वाली बिल्ली का मुखौटा था। जो कि बहुत ही अजीब लगा।

वैसे इससे पहले दीपिका बेंगलुरु रिसेप्शन में अपने लुक की वजह से भी ट्रोल हो चुकी हैं। क्योंकि, उनका लुक अनुष्का शर्मा और कंगना रनौत से काफी मिलता-जुलता था। जिसके लिए लोगों ने उनके साथ-साथ डिजाइनर सब्यसाची को भी ट्रोल किया था। इस पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची की ही ड्रेस पहनी हुई थी।

दीपिका ने रिसेप्शन में पहना इस डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ ये खूबसूरत चोकर, जो है बहुत खास

#DeepVeerReception: दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन पर किया कंगना रनौत और श्रीदेवी के लुक को कॉपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल