1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में ड्राई स्किन से है परेशान, तो अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

सर्दियों में ड्राई स्किन से है परेशान, तो अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 05:11 pm IST

खुश्क व रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार अपने होंठ, चेहरे और शरीर के त्वचा की गहराई से सफाई करें और सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें। जानिए और टिप्स के बारें में...

Soft Skin In Winter- India TV Hindi
Soft Skin In Winter

नई दिल्ली: सर्दियों में अधिकांश लोगों की स्किन रूखी हो जाती है। खुश्क व रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में एक बार अपने होंठ, चेहरे और शरीर के त्वचा की गहराई से सफाई करें और सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें। 'वैनिटीकास्क' की मार्केटिंग मैनेजर और 'माईग्लैम' की मेकअप आर्टिस्ट आरजू शाह ने सर्दियों में त्वचा की देखभाल करने और रूखेपन से छुटकारा पाने के ये उपाय बताए हैं। जानिए

  • फटे होंठों की मृत त्वचा हटाने के लिए इनकी गहराई से सफाई करें। आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। फिर किसी अच्छी कपंनी का लिप बाम लगा लें।
  • त्वचा में चमक लाने के लिए रेडिएन्ट और लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। सर्दियों में नैचुरल लुक पाने के लिए पीच और पंपकिन पैलेट, ब्राउंजर का अच्छा विकल्प होते हैं।
  • सर्दियों में बेहतरीन चमकदार त्वचा के लिए आप क्रीम वाला ब्लश लगा सकती हैं। कलर और मॉइश्चराइजर वाला ब्लश आपके गालों को उभार देता है।
  • हल्के सीरम की तरह के टेक्सचर हाइड्रेटिंग प्राइमर को लगाने से आपका मेकअप एकसार रहेगा और ज्यादा टिकाऊ रहेगा। यह त्वचा में ज्यादा चमक या मेकअप होने पर उसे कम कर सही लुक देता है।
  • सर्दियों में भी एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना नहीं भूलें। अगर आप ज्यादा एसपीएफ के होने से त्वचा को नुकसान पहुंचने के डर से सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं, तो आप बच्चों की सनस्क्रीन क्रीन भी लगा सकती हैं, इससे आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रहने के साथ ही मुलायम भी रहेगी।
  • त्वचा में चमक, नमी बरकरार रखने और निखार लाने के लिए विटामिन ई, सी, बी2 युक्त खुराक लें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और टिप्स के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल